शाजापुर
पेंशनर्स आज भोपाल में करेंगे प्रदर्शन
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, मप्र पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में शाजापुर जिले के पेंशनर्स कर्मचारियों की बेठक सम्पन्न हुई, जिसमें 24 नवम्बर को राजधानी भोपाल में प्रदर्शन कर प्रांत व्यापी आन्दोलन में भाग लेनेे का निर्णय लिया गया।
पेशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र रिणवा एवं उपाध्यक्ष मनोहरसिंह नायक तथा विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केएस पाण्डे ने बताया कि प्रदेश शासन की सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जायज मांगो के प्रति उपेक्षा और भेदभाव पूर्ण नीति के विरोध में उक्त आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें शाजापुर जिला मुख्यालय के साथ ही शुजालपुर कालापीपल क्षेत्र के 30 कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल भोपाल जाकर प्रदर्शन करेगा। बेठक में पेंशनर्स संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जगदीश भावसार ने आंदोलन की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सोमचंद जैन, डीके श्रीवास्तव, देवेन्द्र शर्मा, कर्नल सक्सेना, रामचंद्र चौहान, रामकृष्ण गोठी, सुखदेव भावसार, शंकर शर्मा, मनोहरलाल श्रीवास्तव, गुलाब गुप्ता, डीआर भुतेश्वर, डीआर दुबे, दिनेश खत्री, राजीव शर्मा डी एसराय, चंद्रकांत मोहाडकर आदि उपस्थित थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड