Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, आज प.बालकृष्ण शर्मा (नवीन) महाविद्यालय में नवनियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष ने स्टॉफ काउंसिल की बैठक आयोजित की बैठक के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विपुल कसेरा एवं अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.आर.के.एस राठौर ने की बैठक में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित हुए जिसमे महाविद्यालय प्राध्यापकगण के परिचय के साथ विभिन्न समस्याओं एवं आवस्यकताओ पर विचार विमर्श किया गया जनभागीदारी अध्यक्ष विपुल कसेरा ने कहा कि आपसे प्राप्त समस्त सुझाव एवं समस्याओं को समिति बनाने के बाद पहली बैठक में ही प्रस्ताव पास कर शासन स्तर पर भेज कर उन्हें पूरा कराया जाएगा बैठक के बाद जम्भागीदारी अध्यक्ष ने सम्पूर्ण महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.के.एस राठौर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस के.तिवारी सहित समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित थे।