Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, मंगलवार को हुई जनसुनवाई मे  ग्राम खोखराकला के लोगों ने संत रविदास जी के मांगलिक भवन के सामने किए गए अतिक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे और कलेक्टर दिनेश जैन को ज्ञापन सौंेपा।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि उनके गांव में संत रविदास जी का मांगलिक भवन है, जिसके सामने मोहन विश्वकर्मा नामक व्यक्ति ने अपनी दुकान लगा रखी है। जब भी उससे हटाने को कहता है तो वह हमेशा आश्वासन देता है और दादागिरी भी करता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में हमने तहसीलदार, एसडीएम सहित सभी अधिकारियों को शिकायत कर समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक उसे नहीं हटाया गया है। गामीणों ने बताया कि हमें अब कलेक्टर साहब से ही उम्मीद है कि वे इसमें कार्यवाही करवाएंगे।