शाजापुर एसपी ने पुलिसकर्मियों के परिवारजनों से चर्चा कर जानी समस्याएं
आदर्श पुलिस कालोनी के लिए मांगे सुझाव, बेहतर सुझाव वालों को किया पुरस्कृत
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने रविवार को रक्षित केंद्र शाजापुर में पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारजनों से चर्चा की और उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी ली।
इस दौरान एसपी श्री डाबर ने किस प्रकार एक आदर्श पुलिस कॉलोनी बनाई जाए, इस संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए। साथ ही उन्होंने सर्वाेत्तम सुझाव देने वाली पुलिस परिवार की 03 महिलाओं को एवं बच्चों को सम्मानित भी किया। पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों व उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसी तारतम्य में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, पुलिस लाइन पार्षद नीरज वैष्णव, पार्षद चिनेश जैन, दुष्यंत सोनी की उपस्थिति एवं निर्देशन में नगरपालिका की टीम द्वारा संपूर्ण पुलिस लाइन आवासीय परिसर की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजसिंह बघेल, एसडीओपी दीपा डोडवे, आरआई विक्रमसिंह भदौरिया, थाना प्रभारी लालघाटी राजेशकुमार सिन्हा, थाना प्रभारी यातायात केके चौबे, थाना प्रभारी महिला थाना पार्वती गौड़ भी उपस्थित थी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड