Curated by - Krishna Tiwari | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, भगवान सूर्य की उपासना व लोक आस्था का छठ पर्व की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं शहडोल शहर के मोहन राम तालाब में पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं यहां तैयारियों का जायजा लेने नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे यहां तालाब की सफाई के साथ-साथ प्रकाश की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। यहां उत्तर पूर्व भारतीय संघ द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है इसके अतिरिक्त नगर परिषद बकहो के बम बम तालाब में भी छठ पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा सकता है जहाँ तैयारियां जोर शोर से चल रही है यहां बड़ी संख्या में व्रत धारी व स्थानीय लोग पहुंचते हैं।