शहडोल में पेशी के दौरान फरार हुआ आरोपी
पुलिस अभिरक्षा फरार हुआ पुलिस की तत्परता से कैदी कुछ ही घंटों में पकड़ा
Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, प्रोटेक्शन वारंट में शहडोल जिला न्यायालय पेशी के लिए लाया गया आरोपी चकमा देकर कोर्ट परिसर से ही भाग निकला हालांकि पुलिस ने फरार कैदी को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार भी कर लिया इस दौरान कोतवाली टीआई समेत एक आरक्षक को मामूली चोटें आई है।थाना कोतवाली शहडोल में पंजीबद्ध अपराध 264/22 धारा 420, 468, 471 भारतीय दंड विधान के आरोपी शिवा सिंह बघेल 25 वर्ष निवासी घरौला मोहल्ला प्रोडक्शन वारंट हेतु न्यायालय पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपी के विरुद्ध 10 हजार रूपये का इनाम घोषित करते हुए गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए इसके बाद हरकत में आते हुए पुलिसकर्मियों ने बीटीआई कॉलोनी के पीछे घेराबंदी कर झाड़ियों में छिपे कैदी को पकड़ लिया इस दौरान टीआई संजय जायसवाल, एएसआई रामराज पांडे एवं आरक्षक धनजी यादव को चोट आई है। आरोपी के अभिरक्षा से फरार होने पर प्रथक से प्रकरण दर्ज किया गया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड