Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जनजातीय भाई बहनों के लिए शहडोल की धरती से पेशा एक्ट कानून को लागू करने की घोषणा की है लेकिन आज भी जन जातीय लोग कई तरह की समस्याओ से जूझ रहे है

शहडोल जिले के जयसिंह नगर जनपद विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत कनाडी कला ग्राम पंचायत में  बीते 3 माह से विद्युत ट्रांसफार्मर जला है ग्रामीणों ने बताया कि धान की फसल तो नष्ट हो गई अब गेहूं की बुवाई के समय भी ट्रांसफार्मर नहीं लगने से भूखों मरने की स्थिति निर्मित हो जाएगी तो वही विद्युत विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने पर वह विद्युत बिल बकाया की दुहाई देते नजर आ रहे हैं अब सबसे बड़ा सवाल यहां यह खड़ा होता है की ग्राम कनाडी कला के जनजातीय ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कैसे होगा वही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं को झूठा बताया है