विरोधियों के षडयंत्रों को विफल करें, सरकार के कामों को समाज तक पहुंचाएं
मीडिया विभाग के प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने किया आह्वान
Curated by – YOGESH MINA | CITYCHIEFNEWS
खंडवा, हमारे देश और संस्कृति को तोड़ने का जैसा सुनियोजित षडयंत्र अंग्रेजों ने रचा था, वैसे ही षडयंत्र हमारे विचार के विरोधी आज भी चला रहे हैं। हमें अपनी तैयारियों से मीडिया में चल रहे इस षडयंत्र को विफल करना होगा। हमारी केंद्र और राज्य सरकारें अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से जनहित और गरीब कल्याण के जो प्रयास कर रही हैं, उन्हें समाज तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मीडिया कार्यकर्ताओं की ही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया विभाग के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र एवं उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ बुधवार को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, प्रशिक्षण प्रभारी श्री विजय दुबे मंचासीन रहे। प्रशिक्षण में प्रदेश प्रवक्ता एवं पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, खंडवा जिले से भाजपा मीडिया प्रभारी श्री मंगलेश तोमर, सह मीडिया प्रभारी श्रृंगी उपाध्याय सहित अन्य जिलों से आये मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड