Curated by - ABHISHEK TIWARI | CITYCHIEFNEWS

रीवा, श्री हनुमान कथा समिति द्वारा सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव, घर-घर श्री हनुमान चालीसा पाठ आयोजन के तहत 8 नवंम्वर 2022 मंगलवार को पतिहन टोला गांव के श्री हनुमान मंदिर में सामूहिक संकल्प के साथ श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।पाठ के पूर्व श्री हनुमान जी स्वामी की विधिवत पूजा अर्चना कर श्री हनुमान कथा समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता सर्जेश पांडेय, स्थानीय संयोजक संतोष तिवारी, बीरेंद्र द्विवेदी, सरपंच कपिल देव पांडेय, पंडित सुरेंद्र तिवारी, समाजसेवी डाक्टर देवदास द्विवेदी, किशोरी लाल मिश्रा, पंडित प्रभुनायक मिश्रा,सज्जन तिवारी, उमाकांत द्विवेदी,मनोज मिश्रा, अरुणेंद्र तिवारी और श्रद्धालुओं नें  शुभारंभ किया। गांव और क्षेत्र के कल्याणार्थ सामूहिक संकल्प के साथ शुरू हनुमान चालीसा पाठ में ग्रामवासियों नें श्रद्धा और उल्लास से पाठ कर जनकल्याण की प्रार्थना की ।इस अवसर पर श्री हनुमान कथा समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता सर्जेश पांडेय ने कहा कि गांव-गांव यह आयोजन जनकल्याण के लिए संकल्पित है।श्री हनुमान जी महराज कलयुग के जीवंत देवता हैं उनकी आराधना से सभी तरह के संतापों का निवारण होकर सुखों की प्राप्ति होती है। पांडेय ने कहा कि हनुमान चालीसा पाठ के सतत आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक धार्मिक जन जागरण हो रहा है, साथ ही सामाजिक सदभाव में प्रगाढ़ता का भाव पैदा हो रहा है। लोगों की अपार श्रद्धा को देखकर हम नतमस्तक हैं। श्री हनुमान चालीसा पाठ में प्रमुख रूप से हनुमान कथा समिति अध्यक्ष सर्जेश पांडेय, पंडित पूर्णानंद शास्त्री,पंडित सुरेंद्र दास तिवारी, पंडित प्रभुनायक मिश्रा, संतोष तिवारी, बीरेंद्र द्विवेदी, किशोरी लाल मिश्रा, डाक्टर देवदास द्विवेदी, अवधनरेश तिवारी, बृजेश तिवारी,अरूणेन्द्र तिवारी,सरपंच कपिल देव पांडेय, मनोज मिश्रा, समाजसेवी भारत भूषण तिवारी"सज्जन",उमाकांत द्विवेदी,शारदा द्विवेदी, तुलसी दास द्विवेदी,रोहित द्विवेद्वी, दलगंजन दुवे, राजमणि दुवे, रमेश द्विवेदी,प्रमोद पाण्डेय, विशिष्ट नारायण तिवारी,सुखीनंद तिवारी, विनोद कुमार मिश्र,ब्रम्हानंद दुवे,रामसुफल तिवारी, दिलीप कुमार द्विवेदी,देवरतन दुवे, प्रीतमलाल दुवे,सौरभ कुमार दुबे, बालेन्द्र प्रसाद तिवारी,तरुणेन्द्र द्विवेदी सहित सैकड़ों लोगों ने पाठ किया।