राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू पहुंची शहडोल
जनजाति गौरव दिवस में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई
Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू 15 नवंबर को शहडोल जिले के प्रवास पर पहुंची और शहडोल में राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई शहडोल के लालपुर में जनजातीय गौरव दिवस का राज्य-स्तरीय कार्यक्रम हुआ राष्ट्रपति द्वारा इस दौरान मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट को आधिकारिक तौर पर लागू भी किया गया इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्रीमती मीना सिंह मांडवे, वन मंत्री कुं. विजय शाह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह और पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेमसिंह पटेल सहित सांसद हिमाद्री सिंह सहित क्षेत्र के विधायकगण मौजूद रहे।
भगवान विरसा मुंडा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 11 जिलों से लगभग एक लाख लोग शामिल हुये बीते एक पखवाड़े से लगातार चल रही व्यवस्था के बीच इस सफल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नें पेशा एक्ट को आधिकारिक तौर पर लागू किया और कहा कि इस एक्ट के लागू होने से सामाजिक समरसता आयेगी पंचायतों को ज्यादा अधिकार मिलेंगे।
कार्यक्रम के दौरान जनजातीय विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आये जनजातीय समाज से जुडे नृत्य व विभिन्न मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड