युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंवार आज शहर में
युवा नीति पर खिलता कमल अभियान के तहत गांधी हाल में दोपहर 1 बजे परिचर्चा होगी
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, खिलता कमल अभियान के तहत युवा नीति पर परिचर्चा हेतु सम्मेलन का आयोजन स्थानीय गांधी हाल में दोपहर 1 बजे से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित होगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम टेलर ने बताया की समाज के विभिन्न क्षेत्रो में कार्य करने वाले अग्रणी सफल युवाओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जिनमे चिकित्सको, अभिभाषको, युवा उद्यमियों, उन्नत कृषकों, पत्रकारगण के साथ ही पार्टी के विभिन्न मंडलों के विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के सुझाव लिए जाएंगे जो प्रदेश की युवा नीति के निर्धारण में कारगर सिद्ध होंगे।श्री टेलर ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में इस वक्त खिलता कमल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत युवा मोर्चा के द्वारा इस प्रकार के युवा सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। शाजापुर विधानसभा का सम्मेलन 14 दिसंबर बुधवार को आयोजित होगा जिसमें युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक करेंगे। साथ ही जिले एवं प्रदेश के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ जन विशेष अतिथि के रुप में शामिल होंगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही युवा मोर्चा कार्यकर्ता दुपाड़ा मार्ग से प्रदेश अध्यक्ष श्री पवार के आगमन को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार लगाकर उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड