मप्र के रतलाम में रहने
ललित का पूरा चेहरा बालों से ढंका, लेकिन हौसला बुलंद
रतलाम, रतलाम जिले में रहने वाले 17 साल के ललित पाटीदार के पूरे चेहरे पर बचपन से ही लंबे-लंबे बाल हैं। बचपन में उन्हें बाल हनुमान का रूप मानकर गांव वाले पूजा भी करते थे। परिजनों ने कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन ललित का इलाज नहीं हो पाया।
ललित पाटीदार के चेहरे को अगर आप पहली बार देखेंगे तो डर ही जाएंगे। डर की वजह होगी उनके पूरे चेहरे पर लंबे-लंबे बालों का होना। ये बाल उनके चेहरे पर जन्म से ही हैं। परिजनों ने कई चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन कहीं भी इसका इलाज नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने इसे एक दुर्लभ और लाइलाज बीमारी बताया।
बता दें कि ललित रतलाम नांदलेट गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता बकटलाल पाटीदार एक किसान हैं, ललित चार बहनों के एकलौते भाई हैं। वह गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। बताया जाता है कि बचपन में ललित को बाल हनुमान का रूप मानकर गांव वाले उनकी पूजा भी करते थे
चेहरे पर बाल होने की वजह से ललित को खाना खाने में काफी परेशानी होती है। क्योंकि खाना खाते समय बाल उनके मुंह में आ जाते हैं। डॉक्टरों द्वारा उसकी बीमारी का फिलहाल कोई इलाज नहीं बताया गया है। बड़ोदा के एक डॉक्टर द्वारा 21 साल का होने के बाद प्लास्टिक सर्जरी करने की बात कही गई है। इसलिए अब ललित अपने 21 साल का होने का इंतजार कर रहे हैं।
ललित ने एक मीडिया संस्थान से बताया कि वह एक Youtuber बनना चाहते हैं। इसके लिए वह प्रयास भी कर रहे हैं। उधर, ललित के परिजनों का कहना है कि बचपन से ही ललित के चेहरे पर लंबे-लंबे बाल थे। हमने कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन सभी ने कहा कि यह एक लाइलाज बीमारी है। अब तो हमने सब कुछ ऊपर वाले पर छोड़ दिया है। एक डॉक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी की बात की है, जब ललित 21 साल का हो जाएगा तो हम ट्रीटमेंट करवाएंगे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड