Curated by - Krishna Tiwari | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, शहडोल एसपी कुमार प्रतीक के निर्देशन में सोहागपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे के 619 हरे पौधो को जब्त किया है, पुलिस को सूचना के आधार पर सोहागपुर  थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में आरोपी सुखवंत बैगा ने अपने बाड़ी में गांजे का पौधा लगाया हुआ है, मौके पर दबिश हुए पुलिस ने आरोपी के बाड़ी से गांजे का 15 बड़े पौधे एवं 604 छोटे हरे पौधों को बरामद किया है, जब्त पौधों को कुल वजन 40 किलो 300 ग्राम है, वही जब्त गांजे की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है, फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है,  उक्त कार्रवाई नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई है