Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, हिंदू धर्म की धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल शाजापुर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ का पुतला दहन किया गया।

भाजयुमो नगर अध्यक्ष उमंग शर्मा ने बताया कि कांग्रेस नेताओ द्वारा मंदिर आकृति का केक बना कर काटना सनातन संस्कृति एवं हिन्दू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को बस स्टैंड चौराहे पर कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, अर्पित परिहार, आशीष नागर, राहुल परमार, बंटी राजपूत, दीपक राठौर, राजदीप राठौर, राहुल सांकलिया, चेतन कुशवाह आदि उपस्थित थे।