पलक मुच्छल शादी
आज से एक दूजे के हुए सिंगर पलक मुच्छल और मिथुन, देखें शादी की खूबसूरत PICS
पलक मुच्छल शादी: सिंगर पलक मुच्छल और म्यूजिक कंपोजर मिथुन रविवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही थीं. रविवार को पलक और मिथुन ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की है.
पलक ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जिसमें पलक ने इन फोटोज पर पोस्ट करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. पलक ने लिखा कि 'आज हम दो सदैव के लिए एक हुए.' पलक ने शादी के मौके पर लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है. वहीं मिथुन ने बेज रंग की शेरवानी पहनी हुई है. उन्होंने अपनी दुल्हन से मैच करने के लिए लाल रंग के स्टॉल को भी पेयर किया है. दोनों की पिछले दिनों से शादी की चर्चा जोरों पर थी. पलक की शादी में इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी शिरकत की है. शादी में पहुंचे सितारों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पलक की शादी में सोनू निगम, कैलाश खैर समेत कई सितारों ने शिरकत की है.




देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड