दुबई में 35 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग
सभी फ्लोर्स से निकल रहे आगे के गोले, देखें VIDEO
Massive Fire in Dubai's Burj Khalifa & Iraq Building: दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास 35 मंजिला एक इमारत में सोमवार तड़के आग लग गई। हालांकि खबरे मिलने तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिल्डिंग में लगी आग का वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी बड़ी मोमबत्ती में आग लगी हो। आग हर मंजिल की बालकनी से लगी दिख रही है। आग बुझाने के बाद इमारत पर काला निशान दिखाई दे रहा है। इमारत 8 बुलेवार्ड वॉक नामक टावरों की एक सीरीज का हिस्सा है, जिसे यूएई सरकार द्वारा समर्थित एमार डेवलपर्स द्वारा बनाया गया है।
दुबई पुलिस और नागरिक सुरक्षा ने तुरंत आग की बात स्वीकार नहीं की। एमार डेवलपर्स ने भी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की और न ही दुबई मीडिया कार्यालय ने इस पर कोई टिप्पणी की है। दुबई में 2015 में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भी बुर्ज खलीफा के पास ‘एड्रेस डाउनटाउन’ में आग लग गई थी। वहीं इराक की राजधानी बगदाद के वाणिज्यिक इमारत में भी भीषण आग लग गई। इसमें 28 से ज्यादा लोगों के झुलस जाने की पुष्टि हुई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दुबई में बुर्ज खलीफा के पास लगी आग पर काबू पा लिया गया था।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड