दमोह विधायक रामबाई की जनसुनवाई में फैसला हुआ ऑन द स्पॉट
आवास योजना के नाम पर लिए गए 25000 सरपंच से कराए वापस
दमोह, दमोह जिले की पथरिया विधानसभा की बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई सिंह परिहार अपने दबंग अंदाज के लिए पहचानी जाती है। साथ ही लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए भी उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। सोमवार को इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह जन सुनवाई कर रही है और हितग्राहियों से लिए गए आवास योजना के पैसे मौके पर ही सरपंच से उन्होंने वापस कराए।
साथ ही कहा है कि यदि इस प्रकार की लापरवाही की गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है कि पथरिया विधायक रामबाई अपने विधानसभा क्षेत्र के बटियागढ़ ब्लॉक की गुगरा कला ग्राम पंचायत में जन सुनवाई करने बैठी थी। जहां हितग्राहियों ने बताया कि उन्होंने पंचायत के सरपंच खुमान सिंह को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए पैसे दिए हैं। करीब 15 हितग्राही विधायक रामबाई के सामने पहुंचे और पैसे लेने की बात कही। इस दौरान सरपंच खुमान सिंह भी इस जनसुनवाई में मौजूद थे। विधायक ने तत्काल सरपंच से सभी के पैसे वापस देने के लिए कहा जिसके बाद करीब 25000 की राशि 5 हितग्राहियों को मौके पर ही वापस कराई गई। इसके अलावा करीब 65000 की राशि और वापस देने की बात सरपंच के द्वारा कही जा रही है। विधायक रामबाई के साथ आवास योजना प्रभारी गोपालदास साकेत भी मौजूद थे।
पिछले दिनों कलेक्टर से भी हुआ था विवाद
बता दें कि कुछ समय पूर्व विधायक रामबाई और दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के बीच एक विवाद का वीडियो भी सामने आया था। जिसमें विधायक ने कलेक्टर को कई प्रकार के अपशब्द भी कहे थे । यह मामला पूरे प्रदेश में गरमा गया था और विधायक रामबाई पर पुलिस के द्वारा कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। उस दौरान विधायक रामबाई ने अपने इस बर्ताव पर अफसोस भी जाहिर किया था, लेकिन यह भी कहा था कि कलेक्टर केवल एक ही बात कह रहे थे कि चेक करवाएंगे, दिखाएंगे, चेक करवाएंगे जबकि हितग्राहियों की परेशानी उन्हें सामने ही देख रही थी। इसलिए कलेक्टर की इस बात पर विधायक को गुस्सा आ गया और उन्होंने इस प्रकार के शब्द कहे थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड