दमोह में समुदाय विशेष के युवक ने तोड़ा शिवलिंग
पुलिस ने मामले की गंभीरता देख आरोपी को तत्काल किया गिरफ्तार
दमोह, दमोह में कोतवाली क्षेत्र के बिलवारी मोहल्ला में स्थित एक मंदिर में विराजमान शिवलिंग को रविवार की रात एक समुदाय विशेष के युवक ने तोड़ दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही हिंदू संगठन के लोगों को लगी बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घटना पर आक्रोश जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई एएसपी शिवकुमार सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालत को संभाला। हालात बिगड़ने के पहले ही पुलिस ने सोनू पिता शकील खान नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया।वहीं हिंदू संगठन के लोग कोतवाली पहुंच गए। ऐसी स्थिति में पहले पुलिस को मंदिर के पास स्थिति सामान्य करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी , उसके बाद जब पुलिस कोतवाली आरोपी को लेकर पहुंची तो वहां पर हिंदू संगठनों ने पुलिस पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी शांत हुए । बताया जाता है कि जिस सोनू खान ने शिवलिंग तोड़ा है वह शराब के नशे में था । उसने जहां का शिवलिंग तोड़ा है वह मंदिर प्राचीन है।
मंदिर के पुजारी नीलेश शर्मा और अनुराग यादव ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है । इधर भक्त टूटा शिवलिंग देख आक्रोशित हो गए। इस सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया है । आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना मिलने पर दमोह एसपी डीआर तेनीवार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पार्षद विक्रांत गुप्ता ने कहा की मामला बेहद गंभीर है पुलिस को आरोपी पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और यहां सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड