दमोह, प्रधानमंत्री की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का वीडियो वायरल होने के बाद पन्ना में मामला दर्ज होने के बाद आज सुबह 7 बजे  पन्ना पुलिस ने हटा पहुंचकर उन्हें घर से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान  पुलिस के कई बड़े आला अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें
पन्ना पुलिस की टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना,एसडीओपी पवई, टीआई पवई, अमानगंज, सिमरिया, सहित हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह एवं हटा का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस अभी उन्हे सीधे पन्ना लेकर गई है। पुलिस वाहन में बैठने के बाद पूर्व मंत्री हाथ हिलाकर अभिवादन भी करते दिखाई दिए। 
बता दें पन्ना जिले के पवई में आदिवासियों के बीच पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का  प्रधानमंत्री की हत्या की बात कहने का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।  गृहमंत्री ने  मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पवई में उन पर मामला दर्ज किया गया। 
 वही दमोह में भी जगह-जगह राजा पटेरिया का पुतला जलाया गया।  हटा में सोमवार की शाम जब भाजपाई राजा पटेरिया के बंगले के बाहर उनका पुतला दहन करने पहुंचे तो  पूर्व मंत्री अपने बंगले से बाहर आ गए।  उनके सामने ही भाजपा के लोगों ने पुतला जलाया और पूर्व मंत्रि पटेरिया भाजपाइयों को चाय पर आमंत्रित करते रहे । हालांकि कोई भी भाजपाई उनके आमंत्रण पर चाय पीने नहीं गया और पुतला दहन करने के बाद सभी लोग वापस चले गए।  हटा के विधायक पीएल तंतुवाय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और  उन्हीं की पार्टी के पूर्व मंत्री देश के प्रधानमंत्री की हत्या करने की बात कह रहे हैं। हटा की पूर्व विधायक उमादेवी खटीक ने कहा कि राजा पटेरिया को पूरे देश से माफी मांगनी पड़ेगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन-जन के नेता हैं। वहीं पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का कहना था कि वह गांधी को मानने वाले हैं हत्या जैसी बात उन्होंने नहीं की ।