Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, शहर में अब मौसम के तेवर गर्म से सर्द होते जा रहे हैं। पिछले दो तीन दिनों से शहर में ठंडी हवाओं ने डेरा डाल रखा है। जिसने लोगों सर्दी का एहसास करा दिया है। जिसके चलते लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 नवंबर से कड़ाके की सर्दी की शुरूआत होगी।

पिछले कुछ दिनों से मौसम के हाल लोगों की समझ से परे थे। कभी गर्मी का एहसास हो रहा था तो रात में लोगो को सर्दी का एहसास हो रहा था। जिसके चलते रात में लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही थी तो दिन में लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा था। शुक्रवार शाम से मौसम परिवर्तन का दोैर शुरू हुआ और शहर में ठंडी हवाओं ने डेरा डाल दिया। इस कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट होने लगी और दो दिनो में ही तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आगामी 30 नवंबर से मौसम में ओर परिवर्तन होगा और लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना होगा।