खंडवा मे
दादाजी मंदिर निर्माण को लेकर 17 दिसंबर को ऐतिहासिक बैठक
Curated by – YOGESH MINA | CITYCHIEFNEWS
खंडवा, दादाजी मंदिर निर्माण के रास्ते अब खुल रहे हैं। इस संबंध में एक बड़ी बैठक 17 दिसंबर को होगी। इसमेंं राज्य सरकार, प्रशासन के अलावा ट्रस्ट मंडल, छोटे सरकार के सदस्य, पटेल समिति एवं दादाजी मंदिर निर्माण के दो बड़े आर्किटेक्ट सामुहिक बैठक करेंगे। यह पहला मौका है, जब सब मिलकर अपना पक्ष रखेंगे।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कलेक्टर अनूप कुमार सिंह भी मंदिर निर्माण को लेकर समन्वय बैठाना चाहते हैं। इस बैठक में 17 दिसंबर को प्रभारी मंत्री ऊषा सिंह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक देवेन्द्र वर्मा, महापौर अमृता अमर यादव, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, 84 खंभों का मंदिर निर्माण करवाने की मंशा रखने वाला दादाजी ट्रस्ट, 108 खंभे का मंदिर बनवाने की इच्छा रखने वाले छोटे सरकार व अनुयायी, पटेल सेवा समिति मिलकर बैठक करेंगे। सबमें सहमति बन गई तो यह दिन ऐतिहासिक होगा। ज्ञातव्य है कि एक पक्ष लाल पत्थरों तो दूसरा पक्ष मार्बल का बड़ा मंदिर बनवाना चाहता है। इस पर करीब बीस साल से सहमति नहीं बन पा रही है। शहर के लोग भी चाहते हैं कि मंदिर बने, लेकिन मंदिर नहीं बन पा रहा है। आर्थिक व अन्य संसाधन होने के बावजूद मंदिर न बन पाने से खंडवा का विकास भी रूका हुआ है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड