खंडवा में भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु दुबे के सफलतापूर्वक 1 वर्ष पूर्ण
ओमकारेश्वर में की गई मां नर्मदा की संध्या आरती
Curated by – YOGESH MINA | CITYCHIEFNEWS
खंडवा, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा खंडवा जिला अध्यक्ष इंदु दुबे की अध्यक्षता में 13 दिसंबर को महिला मोर्चा को सफलतम 1 वर्ष पूर्ण हुआ। सर्वप्रथम इस अवसर में गुरुवार को सभी पदाधिकारियों द्वारा ओमकारेश्वर में भगवान ओमकार के दर्शन कर मां नर्मदा की संध्या आरती की गई। मां नर्मदा में दीपक विसर्जित किए गए। एवं प्रसादी अर्पण की गई। तत्पश्चात अध्यक्ष इंदू दुबे द्वारा मोर्चा की बैठक ली गई। जिसमें सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई एवं कार्यकर्ताओं के अच्छे कार्य हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में आने वाले कार्य को लेकर चर्चा की साथ ही यह संकल्प लिया कि हम सभी को मिलकर महिला मोर्चा को और शक्तिशाली बनाना हैं। जिससे हम अपने संगठन भारतीय जनता पार्टी की ताकत बने । इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर भी चर्चा की सभी को संदेश दिया कि हम अपनी बेटियों को सुरक्षित रखें और अच्छे संस्कार दें। और अपने आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म के बारे में बताएं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अच्छे संस्कार प्राप्त कर सके। साथ ही बताया कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो भी योजनाएं जनहित में जारी की है हम उन सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कोषाध्यक्ष चारु मंगल यादव ने बताया कि महिला मोर्चा अपनी शक्ति से संगठन के साथ मिलकर आगे बढ़ रहा है। अच्छे कार्य कर रहा है और हम आगे भी इसी तरह सफलतापूर्वक कार्य करते हुए अपना दायित्व निभाएंगे और भाजपा को हम मजबूत बनाएंगे। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों ने मां नर्मदा बचाओ जीवन बचाओ के अभियान का समर्थन किया। कार्यक्रम का आभार जिला महामंत्री श्रुति जैन ने माना। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष अंजलि चौहान, वरिष्ठ नेत्री हंसमुखी जोशी,शारदा तांदले ,वीणा सोनी मंजू यादव,रविंदर सलूजा, शारदा ठाकुर ,मनीषा शर्मा, कमल नागपाल आदि समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड