कौन होगा हिमाचल का सीएम
नाम को लेकर अलग बैठक करेंगे कुछ विधायक
कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपी विधायकों की सूची: कांग्रेस ने राज्यपाल को एक पत्र और 40 विधायकों की सूची सौंप दी है. पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस के पास सरकार के गठन करने के लिए बहुमत है.
विधायक सिंह के घर जा रहे बाकी एमएलए: कहा जा रहा है कि एमएलए अनिरुद्ध सिंह के घर जा रहे अजय सोलंकी, जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर. हालांकि अभी इस बात के पुख्ता सबूत नहीं हैं कि वह कहां जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल को विधायकों की सूची दी गई होगी. क्योंकि, जब तक सदन का नेता तय नहीं होता तब तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया जा सकता.
यह विधायक कर रहे अलग बैठक: कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी, जगत सिंह नेगी,अनिरुद्ध सिंह और रोहित ठाकुर कर रहे अलग बैठक. सूत्रों के मुताबिक, सुखविंदर सिंह सुक्खु भी शामिल हो सकते हैं बैठक में.
4 विधायक पहुंचे होटल: हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस के कुछ विधायक एक अलग होटल में बैठक करेगे. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के लिए 4 विधायक होटल पहुंच चुके हैं.
नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात: कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि चूंकि राज्यपाल शिमला में ही मौजूद थे. इसलिए तीन नेता उनसे मिलने गए. तीनों नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर उनकी उपलब्धता जानी. उन्होंने सरकार गठन से लेकर विधायक दल का नेता चुने जाने में लगने वाले वक्त पर भी बात की. राज्यपाल से अचानक मुलाकात होने की वजह से शाम 4 बजे होने वाली बैठक अब शाम 6 बजे होगी.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड