कॉन्ट्रोवर्सी के बीच सोशल मीडिया पर छाया
पठान का बेशर्म रंग
फिल्म 'Pathaan' को सोशल मीडिया पर अभी से ही बायकॉट की मार झेलनी पड़ रही है। बीते दिनों फिल्म से 'Besharam Rang' सॉन्ग रिलीज हुआ था जिसे लेकर सारा बवाल चल रहा है। गाने के वीडियो में दीपिका पादुकोण और Shah Rukh Khan के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई, लेकिन बवाल दोनों की केमिस्ट्री पर नहीं बल्कि इसमें Deepika Padukone द्वारा पहने गए कपड़ों पर शुरू हुई है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर इसके बायकॉट की मांग हो रही है वहीं दूसरी तरफ फिल्म के इस गाने पर एक और डांस वीडियो सामने आया है जिसमें न तो कोई भगवा कपड़ों में दिख रहा है और न ही कोई खर्चा हुआ है। हां मगर, एक बात पक्की है कि ये 'बेशर्म रंग' देखकर आपकी हंसी जरूर नहीं रुकेगी।
लड़कों के डांस को देख नहीं रुकेगी हंसी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़के इस गाने पर डांस कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण को कड़ी टक्कर भी दे रहे हैं। इस वीडियो में न तो सेट पर खर्चा हुआ है और न ही इसमें पहने गए कपड़ों को किसी डिजाइनर ने बनाया है फिर भी ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। वीडियो में एक लड़का दीपिका पादुकोण के सिजलिंग डांस मूव्स को इस तरह से कर रहा है कि आप इसे देखकर खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में नजर आ रहे लड़के नदी किनारे अंडरगार्मेंट्स और लुंगी पहने हुए जबरदस्त डांस मूव्स कर रहे हैं।
बता दें कि 'Besharam Rang' सॉन्ग में दीपिका पादुकोण के कपड़ों से शुरू हुआ बवाल दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर में भरपूर एक्शन देखने को मिला था। बड़े पर्दे पर शाहरुख और जॉन को एक्शन करते देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड