Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, जिले मे नशा मुक्ति अभियान के तहत एसपी जगदीश डावर के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। बुधवार को भी मक्सी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कंटेनर जब्त किया, जिसे कटर से काटा गया तो उसमें से अवैध शराब की 500 पेटियां पाई गई। जिसे पुलिस ने जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि एक कन्टेनर क्र. जीजे-07 टीयू-0617 जिस पर अंग्रेजी में लाईफ लाईन रोड लिखा है जिसमें अवैध शराब है और वह शाजापुर की ओर से आ रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गोपालसिंह चौहान मय दलबल के न्यू सतनाम ढाबे के पास पहुंचे और नाकाबंदी की। कुछ देर बाद शाजापुर की तरफ से वही एक कंटेनर सामने से गुजरा, जिसका पीछा कर उसे बरण्डवा पुल पर रोका। जिसमें से अवैध शराब पाई गई। इस पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर शराब जब्त की और चालक सूजानाराम पिता जियाराम निवासी बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
गुमराह करता रहा चालक, कटर से काटा तो निकला शराब का जखीरा
पुछताछ करने पर चालक सूजानाराम द्वारा कंटेनर में फोम सीट भरी होना बताकर बिल्टी दिखाने लगा, लेकिन शराब होने से मना करता रहा। वहीं कंटेनर भी पूरी तरह से पैक था। लेकिन पुलिस ने कंटेनर को कटर से कटवाया जिसमें रखे फोम के पीछे शराब छुपाकर रखी गई थी। पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 25 लाख तथा जब्त कंटेनर करीब 20 लाख रू. है। इसय प्रकार मक्सी पुलिस ने करीब 45 लाख का माल जब्त किया है। इस कार्यवााही में थाना प्रभारी गोपालसिंह चौहान, सउनि अभिषेक दीक्षित, प्रआर रामेश्वर जाटव, मुकेश पटेल, आरक्षक चंद्रशेखर जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिन्हें एसपी द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।