Curated by – YOGESH MINA | CITYCHIEFNEWS

खंडवा, थाना मोघट रोड खण्डवा पर दिनांक 27/011/22 को फरियादी निकुंज बंसल पिता राजेन्द्र बंसल निवासी विघा नगर, आनंद नगर खण्डवा द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 21/11/22 को परिवार सहीत जयपुर शादी में गये थे तथा बीती रात 02.30 बजे घर आये तो उपर वाला कमरे में जाकर देखा तो ड्रेसिंग की आलमारी में पत्नी जान्हवी के 59 हजार रुपये नगद व आलमारी में रखे जेवर जिसमें एक सोने का सिक्का, डायमंड का कंगन, सोने की चूडी 04, डायमंड कंगन 01, मोती का सेट 01. रोज गोल्ड पालिस का सेट, सोने का सेट 01, डायमंड ब्रेसलेट 01, चोकर सेट 01, सोने का का गले का सेट 01, सोने के हाथ फूल 02 नग, सोने की गले की चेन 03 नग, सोने के लाकेट 02 सूरज एवं गणेश जी ब्रांड, सोने की अंगूठी 04 नग, डायमंड के कान के रिंग 02 नग, 02 सोने की ब्रेसलेट, चाँदी की चैन 01, चाँदी का टीका व नथ, कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया है।

उपरोक्त रिपोर्ट पर थाना मोघट रोड पर अपराध क्रमांक 541/22 धारा 457,380 भादवि के तहत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में श्री विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय खण्डवा के मार्गदर्शन, श्रीमती सीमा अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व श्री पूनमचंद यादव नगर पुलिस अधीक्षक महोदय खण्डवा के निर्देशन में थाना मोघट पुलिस की अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु एक टीम निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान थाना प्रभारी मोघट रोड खण्डवा के नेतृत्व में तैयार की। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर डॉग स्क्वाड फिंगर प्रिंट टीम पहुंची तथा अज्ञात आरोपी के संबंध में लगातार तलाश पतारसी कर संदेह के आधार पर फरियादी के घर ड्रायव्हर के रूप में कार्यरत संदेही राजकुमार उर्फ विक्की पिता हौसीलाल राठौर उम्र 25 साल निवासी टाकली मोरी से हिकमतअमली व बारिकी से पूछताछ की गई जिसने उक्त घटना फरियादी के घर पर काम करने वाले अपने नाबालिग साथी के साथ किया जाना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी राजकुमार उर्फ विक्की की निशादेही पर घटना में चोरी गया मधुका सोने, चाँदी, हीरे के जेवर कीमती 30 लाख रूपये के जप्त किये गये है। आरोपी राजकुमार द्वारा चोरी की गई नगदी राशि में से दिनांक 23/11/22 को 02 हजार रूपये से पंजाब नेशनल बैंक शाखा टाउनहाल खंडवा में खाता खुलवाकर 50000 रूपये जमा कराये गये है, जिसकी जानकारी बैंक से प्राप्त कर ली गई है जप्ती कार्यवाही शेष है। पुलिस द्वारा आरोपी राजकुमार उर्फ विक्की राठौर व उसके नाबालिग साथी को गिरफतार किया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान, उप निरी. उमेश कुमार लाखरे, सउनि चन्द्रकांत सोनवणे, प्र.आर 226 महेन्द्र वर्मा, आरक्षक 810 अनुराग, आरक्षक 820 राहुल, आरक्षक 799 संतोष, आर 826 अजय, आरक्षक 236 निर्भयसिंह, आरक्षक 758 पंकज थाना मोघट रोड तथा फिंगर प्रिंट टीम, डॉग स्कवाड द्वारा अथक मेहनत व लगन से कार्य किया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय खण्डवा द्वारा पुलिस टीम को उचित पुरूस्कार से सम्मानित किये जाने का आश्वासन दिया हैं ।