अशोक नायक बने भाजपा जिलाध्यक्ष
पूर्व जिलाध्यक्ष कराड़ा को प्रदेश कार्यसमिति में दी जगह
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष को बदलने की लंबे समय से चल रही अटकलों को शुक्रवार को विराम लग गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने झाबुआ, आलीराजपुर और सिंगरौली सहित शाजापुर के जिलाध्यक्ष को बदल दिया है। शाजापुर के जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा को हटाकर उनकी जगह अशोक नायक को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कराड़ा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
अशोक नायक ने अपना राजनीतिक कॅरियर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भारतीय जनता युवा मोर्चा में काम करते हुए शुरू किया। वे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहने के बाद पिछले 3 कार्यकाल से शाजापुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। अशोक नायक शुजालपुर नगर पालिका निर्वाचन में पिछले तीन चुनावों से टिकट मांग रहे थे, लेकिन अलग-अलग कारणों से पार्टी उन्हें दरकिनार किया गया। 2 माह पूर्व हुए शुजालपुर नगर पालिका निर्वाचन के लिए इस बार उनकी पत्नी कृष्णा नायक का टिकट लगभग फाइनल माना जा रहा था, लेकिन मेंडेड जारी करने के दिन अंतिम अवसर पर उनका टिकट फिर पार्टी की तरफ से काटकर बबीता परमार को मौका दे दिया गया। फिलहाल नगर पालिका में उन्हें लोक निर्माण विभाग सभापति का जिम्मा है। अशोक नायक मप्र के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार के विश्वासपात्र माने जाते हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड